फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle was raping the girl, she became five months pregnant

Panipat News: मौसा बच्ची से कर रहा था दुष्कर्म, हुई पांच माह की गर्भवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Uncle was raping the girl, she became five months pregnant
पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति एक साल से अपनी साली की 11 साल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। अब छात्रा पांच माह की गर्भवती हुई तो इस घिनौनी वारदात का भंडाफोड़ हुआ। बाल कल्याण समिति ने छात्रा की काउंसलिंग की। इसमें मौसा के इस कुकृत्य के बारे में पता चला। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी धरपकड़ में मॉडल टाउन पुलिस थाना की टीमें जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर बाल कल्याण समिति ने बच्ची के गर्भपात की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 11 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा का परिवार रहता है। उसकी मां कोठियों में झाडू पोछा करती है। उसका पिता एक फैक्ट्री में काम करता है। छात्रा का मौसा भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। छात्रा ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि छात्रा दोपहर को 12 बजे वाली शिफ्ट में स्कूल जाती थी। घर पर इस वक्त कोई नहीं होता था। आरोपी पिछले एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को इस बारे में बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वह डरी सहमी रहती थी। अब छात्रा का पेट बढ़ने लगा तो उसकी मां व मौसी ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। जिसमें वह पांच माह की गर्भवती मिली। डॉक्टरों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


वर्जन-



मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची का गर्भपात कराने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का डीएनए भी मैच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed