{"_id":"667a1975ef8f659c1b07fa04","slug":"uncle-shot-in-family-dispute-serious-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120104-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पारिवारिक विवाद में चाचा को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पारिवारिक विवाद में चाचा को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
सनौली। यमुना से सटे नंगला पार गांव में रविवार रात को एक युवक ने अपने कार सवार चाचा पर कई राउंड फायर किए। एक गोली उसके चाचा के पेट में लगी। आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। घायल को बिशनस्वरूप कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। युवक ने वारदात को पारिवारिक विवाद में अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर सनौली थाना पुलिस व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां से गोलियों के खोल बरामद किए गए। सनौली थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है।
बताया जा रहा है कि गांव नंगला पार निवासी आजाद बबैल गांव से अपने गांव में आ रहा था। उसका भतीजा राजन नंगला आर से नंगला पार गांव जा रहा था। नंगला पार गांव के अड्डे पर राजन ने अपने चाचा आजाद की कार को रुकवाया और उसकी कार पर कई राउंड फायर किए। करीब आधा दर्जन गोलियां आजाद की कार में लगी। एक गोली आजाद में पेट में लगी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी राजन वहां से फरार हो गया। आजाद को निजी वाहन से इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजन व उसके चाचा आजाद के बीच लगभग दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों की आपस में बातचीत भी बंद है। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। राजन पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
वर्जन-
सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि घायल आजाद के बयानों पर राजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है और पुलिस जल्द ही फरार राजन को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी राजन के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।