फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle and nephew drowned while bathing in Yamuna river, both died.

Panipat News: यमुना नदी में नहाते समय डूबे चाचा-भतीजे, दोनों की मौत

Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew drowned while bathing in Yamuna river, both died.
यमुना में चाचा-भतीजे की तलाश करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सनौली (पानीपत)। पत्थरगढ़ गांव के पास शुक्रवार अपरह्न करीब तीन बजे यमुना नदी में नहाते समय हुए दर्दनाक हादसे में नवादा-पार गांव के चाचा जाबीर और भतीजे आवेश की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोरों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा यमुना में बने गहरे कुंड में फंसने के कारण हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची सनौली खुर्द थाना पुलिस ने दोनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

नवादा गांव के इरशाद ने बताया कि उनका बेटा आवेश और उनके दो दोस्त जैद व सावेज शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे यमुना में पत्थरगढ़ घाट के नजदीक नहाने गए थे। आवेश (15) छठी, जैद तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। इनके साथ सावेज भी था। आवेश, जैद और सावेज यमुना में नहाने लगे। तभी वह गहराई की तरफ बढ़ गए। अचानक वे डूबने लगे तो बचाने के लिए शोर मचाया। उनके परिवार के जाबीर (30) उनकी तलाश करते हुए पहुंच गए। जाबीर ने उन्हें डूबते देखा तो बचाने के लिए वह यमुना में कूद गए। उन्होंने जैद व सावेज को बचा लिया। वे आवेश को बचाने के प्रयास में स्वयं डूब गए। जाबीर और आवेश के कुंड में डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाबीर व आवेश को कुंड से बाहर निकाला। उनको नजदीक के एक अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सनौली खुर्द थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुरगान गांव में रेत निकालने से बने कुंड

ग्रामीण दिलशाद, अमीर और नाजीर ने बताया कि पत्थरगढ़ गांव के सामने यूपी की तरफ खुरगान गांव की जमीन पर यमुना में रेत की खान है। यहां रेत निकालने से गहरे कुंड बने हुए है। तीनों को नहाते समय जानकारी नहीं थी। जानकारी के अभाव में बच्चे उसी क्षेत्र में नहाने चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।

पत्थरगढ़ गांव के नजदीक यमुना में डूबने से एक किशोर समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


-अजय, प्रभारी, सनौली खुर्द थाना पुलिस

यमुना में चाचा-भतीजे की तलाश करते ग्रामीण। संवाद

यमुना में चाचा-भतीजे की तलाश करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Archive

यमुना में चाचा-भतीजे की तलाश करते ग्रामीण। संवाद

यमुना में चाचा-भतीजे की तलाश करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed