फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle accused of murdering nephew arrested

Panipat News: राजीव मलिक बनें स्काईलार्क रंजन मार्किट एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Uncle accused of murdering nephew arrested
पानीपत। स्काईलार्क रंजन मार्किट एसोसिएशन के राजीव मलिक निर्विरोध प्रधान बने हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

स्काईलार्क रंजन मार्किट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को की गई। जिसकी अध्यक्षता राजीव मलिक ने की। बैठक में प्रधान की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। सभी सदस्यों ने राजीव मलिक को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

वह सभी सदस्यों के सुख और दुख में साथ खड़े रहेंगे। बाजार की समस्याओं को लेकर सभी के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद सबकी सहमति के साथ समाधान को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे। उनकी समस्याओं के समाधान का हर संभव समाधान कराया जाएगा। पूर्व पार्षद विजय जैन व सयुंक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा ने उनको शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विजय कक्कड़, धर्मपाल चोपडा, अमन मुंजाल, गौरव सोनी, संरक्षक राजीव रंजन, अंजलि शर्मा, आशु नंदा, पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, राजू तेलवाला, राजेंद्र सचदेवा, जयदीप अरोड़ा, बिट्टू ठकराल व लवली सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed