फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unchahar Express arrived five hours late

Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express arrived five hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंगलवार को 13 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। यात्री घंटों तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। यात्री गीता, राहुल और राकेश ने बताया कि वह एक घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं आ रही हैं। ऐसे में हमें स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर समय खराब करना पड़ रहा है। जितनी देरी से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आएगी उतनी ही देरी से हम अपने घर पहुंचेंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा समय रेलवे स्टेशन पर खराब न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 52 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 42 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 35 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 29 मिनट की देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 22 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed