{"_id":"6265ba6081d8b663866b2d3f","slug":"unannounced-cuts-will-soon-be-banned-panipat-news-knl1060073175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटों पर जल्द लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटों पर जल्द लगेगी रोक
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने थर्मल प्लांट का निरीक्षण किया
- फोटो : Panipat
थर्मल। बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को पानीपत पहुंचे और थर्मल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली के अघोषित कटों से मुक्ति मिल जाएगी। वह शनिवार रात को ही पानीपत आ गए थे और थर्मल पावर स्टेशन की आवासीय कालोनी में रुके थे।
रविवार सुबह थर्मल के अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। थर्मल प्लांट की यूनिट नंबर-7, कंट्रोल रूम, कोल हैंडलिंग प्लांट, पेरीफेरल रोड और थर्मल की यूनिट-1 और 4 की खाली पड़ी जगह का दौरा किया। 250 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाना मौके पर मिला।
बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के थर्मल प्लांटों में कोयला पर्याप्त मात्रा में है। पानीपत थर्मल प्लांट की तीन, यमुनानगर की दो और हिसार की एक यूनिट चल रही है। हालांकि 600 मेगावाट की दूसरी यूनिट बंद है लेकिन उसकी वजह कोयले की कमी नहीं है। यूनिट का रोटर खराब है।खेदड़ की यूनिट चलने से भी बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद थर्मल के चीफ इंजीनियर एसएल सचदेवा, एसई सूरजभान, एसई एमएल सिंगला एवं एक्सईएन अमिनव व नरेश राणा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार की रात इनेलो नेता प्रेम सिंह भालसी के गंगा हैचरी स्थित आवास पर एक सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आकर उद्योग गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत आदि जिलों में लग रहे हैं, इससे बिजली की मांग बढ़ रही है। कुछ ही दिन में स्थिति सुधर जाएगी।