फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ultrasound machines of three private hospitals sealed

तीन निजी अस्पतालों की अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines of three private hospitals sealed
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने सोमवार को तीन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की है। इसके तहत तीनों अस्पतालों की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है। दो अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं थे, जबकि एक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कैंसल होने के बाद उसे रिन्यू नहीं कराया गया था। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह डॉ. रजत के साथ निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले जीटी रोड स्थित ओस्कार अस्पताल की जांच की गई। यहां अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने की सूचना भी विभाग को नहीं दी गई थी। न ही अल्ट्रासाउंड मशीन को बंद किया गया था। अस्पताल की लापरवाही मिलने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं असंध रोड स्थित बुट्टर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन का स्वास्थ्य विभाग ने छह जून को लाइसेंस कैंसल कर दिया था, लेकिन अस्पताल ने दोबारा लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया। इसलिए अस्पताल की मशीन को सील कर दिया गया, जबकि बरसत रोड स्थित शीलावंती अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट नौकरी छोड़कर जा चुकी हैं। इसकी जानकारी अस्पताल ने विभाग को नहीं दी, इसलिए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed