फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ultrasound machine sealed

सीएमओ का छापा, अमर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Wed, 10 Jun 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल अस्पताल पानीपत के सीएमओ डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने मंगलवार को डाक्टरों की टीम के साथ  मतलौडा के अमर अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल का रिकॉर्ड संदिग्ध मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार सीएमओ पानीपत को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मतलौडा अमर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

अस्पताल के डॉक्टर अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भ में लड़का लड़की होने का पता लगाकर लाखों रुपये कमाई कर रहे हैं। मंगलवार को एक सूचना के आधार पर सीएमओ इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने डॉ. शालिनी व डॉ. चंद्रशेखर के साथ मतलौडा के अमर अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान जांच में अल्ट्रासाउंड मशीन का रिकॉर्ड मेनटेन नहीं पाया गया।
विज्ञापन


 अल्ट्रासाउंड मशीन में टेक्निकल कमी भी पाई गई और न ही अस्पताल का डॉक्टर उचित जवाब दे पाया। सारा मामला पूर्ण रूप से संदिग्ध पाए जाने पर सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया और अस्पताल के डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अस्पताल संचालक को दस दिन में जवाब देने को कहा गया है। अगर अस्पताल संचालक  कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे पाया तो सीएमओ की ओर से कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन को बदला जा रहा था। इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं था। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें नोटिस मिला है।
डॉ. नरेंद्र कुमार, अमर अस्पताल।

शिकायत के आधार पर अमर अस्पताल में छापा मारा गया। लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। जिसके चलते अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है और अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  
डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed