फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths were duped of lakhs of rupees in the name of sending them abroad

Panipat News: दो युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths were duped of lakhs of rupees in the name of sending them abroad
इसराना। शातिर ठगों ने दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर डाहर गांव निवासी एक महिला के बेटे और एक अन्य युवक से 18 लाख रुपये ठग लिए। थाना इसराना पुलिस ने शिकायत पर चार लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपियों ने दोनों को न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

डाहर गांव की सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे प्रवेश कुमार ने 2022 में 12वीं कक्षा पास की थी। करनाल जिले के खानपुर गांव के संजय कुमार का उनके घर आना जाना था। उसने उनसे प्रवेश कुमार को न्यूजीलैंड भेजने की बात कही। संजय ने दोनों युवकों को न्यूजीलैंड भेजने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उन्होंने 17 फरवरी 2022 को आरोपी के बैंक खाते में 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा उसको साढ़े तीन लाख रुपये नकद दे दिए। संजय ने उन दोनों को न्यूजीलैंड की बजाय आर्मेनिया भेज दिया। वहां आईडी कार्ड नहीं बनाया। इसके बाद दोनों को वापस बुला लिया। इस तरह आरोपी ने उनसे कुल 18 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्होंने संजय से अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed