फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths murdered on Holi; killed with needles and axes

Panipat News: होली पर दो युवकों की हत्या सुएं और गंडासी से ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths murdered on Holi; killed with needles and axes
पानीपत। होली के दिन लोगों ने रंगों के साथ मामूली कहासुनी में एक दूसरे का खून बहा दिया। काबड़ी रोड और कुटानी रोड पर दो युवकों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

काबड़ी रोड के रोहित नाम के युवक की मोटरसाइकिल टकराने के बाद कहासुनी के बाद बर्फ तोड़ने का सूआ और कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर में किसी अन्य युवक के साथ होली मनाने की रंजिश में ललित की गंडासी, सूआ से हमला कर हत्या कर दी।
ललित के परिजनों ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में रोष बताया और आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंडासी, लाठी, डंडों से हमला कर की हत्या : कुटानी रोड वर्मा चौक पर ललित (22) की गंडासी, लाठी व डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप हैं कि हमलावरों में से एक अजय का रवि नाम के युवक उनका अजय के साथ विवाद था। अजय ने रवि का पैर तोड़ दिया था। ललित दिन में रवि के साथ होली खेल रहा था। इसी रंजिश उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू दलबीर नगर के पवन ने बताया कि ललित बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला था। वह वर्मा चौक के पास पहुंचा तो पहले से बैठे करीब दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने उसे घेर लिया। उस पर गंडासी, लाठी व डंडों से हमला कर दिया। उसके शरीर को सूआ से गोद डाला।
उनका आरोप है कि करण ललित को मोटरसाइकिल पर ले गया था। उन्होंने अजय, करण, सागर, दानिश, फरमान, डीसी व सूरज का सीधा नाम लिया है। ललित खाली प्लाट में पड़ा मिला। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

परिजनों ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed