{"_id":"68647f0436264abc87083367","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-panipat-news-c-244-1-pnp1011-139548-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रेनों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रेनों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन के नीचे टांग कटने से मौत हो गई। स्टेशन पर यार्ड में लाइन नंबर-छह पर यह हादसा मंगलवार करीब एक बजे हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उधर, पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर ढुराना में एक युवक की सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पानीपत स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की नीचे टांग कटने की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
तब युवक की सांसें चल रही थी लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 50 साल के आसपास है। युवक ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। आशंका यह हादसा रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
उधर, इसराना न्यूज एजेंसी के अनुसार, पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर ढुराना गांव में बिहार मूल के एक युवक की सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह धान की फसल लगाने का काम करने के लिए दुराना गांव में परिवार के साथ आया हुआ था।
वह खेत में ही अपने परिवार के साथ रहता था। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि दुराना गांव से एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
शव की शिनाख्त दुखो ऋषि (50) निवासी रसाढ़ गांव जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि वह रात के सम लघुशंका के लिए उठा हो और नींद में रेलवे ट्रैक पार करने पर हादसा हुआ हो। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।