फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths attacked the couple, broke the husband's legs

Panipat News: दो युवकों ने दंपती पर किया हमला, पति की टांगें तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked the couple, broke the husband's legs
इसराना। अनाज मंडी के पास बाजार में कुछ लोगों ने दंपती पर हमला कर दिया। युवकों ने डंडों से हमला कर पति की दोनों टांगें तोड़ दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत इसराना थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



इसराना गांव निवासी हरिशचंद उर्फ मोनू ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। 25 दिन पहले अपने दोस्त रामनिवास निवासी इसराना की एक बुकिंग को लेकर गया था। वह पत्नी के साथ दशहरा पर्व के लिए सामान खरीदने बाजार आया था। उसकी पत्नी बीमार भी है। इसलिए उसने मेडिकल स्टोर से उसको दवा दिलाई। यहां पर इसराना के राहुल और साहिल आए और उन्होंने कहा कि मोनू कौन है। इस दौरान लड़कों की मां संतोष भी आ गई। उसने लड़कों से उसकी ओर इशारा करते हुए कहा कि माेनू ही रामनिवास की बुकिंग लेकर गया था। इसके बाद दोनों लड़कों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। उसकी पत्नी ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी दोनों टांगें तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। अब तक उसको पिटाई के असल कारण भी पता नहीं है। इसराना थाना पुलिस प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed