फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two women hanged themselves to death

दो महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
two women hanged themselves to death
मां नहीं बन पाने पर और शादी के अगले दिन ही पति के छोड़ देने पर दो महिलाओं ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ईदगाह कॉलोनी निवासी नर्स ने पति के छोड़ देने पर जान दे दी और भारत नगर की रहने वाली महिला ने मां नहीं बन पाने पर यह कदम उठा लिया। भरत नगर निवासी महिला का शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है वहीं ईदगाह कॉलोनी निवासी महिला के परिजन यूपी से नहीं आए और शव लेने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मामला नंबर एक
जांच अधिकारी मॉडल टाउन एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी की अंजलि (19) मूलरूप से बहियारी बघेल, देवरिया, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। अंजलि को उसकी शादी के अगले दिन ही पति ने छोड़ दिया था। तब से वह पानीपत में रह रही थी। अंजलि पानीपत में एक अस्पताल में नर्स के रुप में काम करती थी। मौसेरी बहन मोनिका ने बताया कि उसने अंजली से 1500 रुपये लेने थे। बुधवार रात 11 बजे उसने अंजलि को कॉल किया तो नंबर बंद था। वहीं अलगे दिन मकान मालिक ने सुबह 11 बजे फोन कर सूचना दी कि अंजलि ने फंदा लगा लिया। जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंची थी। वहीं जब नर्स अंजलि के परिजनों को घटना की सूचना दी गई तो उन्होंने पानीपत आने से इंकार कर दिया और पुलिस को अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन

मामला नंबर दो
किला थाना से इस केस के जांच अधिकारी सतीश कुमार किला थाना ने बताया कि भारत नगर निवासी पूनम (26) की साल 2013 में मुकेश के साथ शादी हुई थी। वह पति के साथ बबैल रोड स्थित भारत नगर में किराए के कमरे में रहती थी। पति मुकेश वीरवार सुबह एक फैक्टरी काम पर चला गया था। शाम छह बजे पड़ोसी घर पहुंचे तो उन्हें पूनम फंदे पर लटकी मिली, जिसके बाद उन्होंने पति को सूचना दी। पति मुकेश ने बताया कि पूनम शादी के बाद बच्चे नहीं हो रहेे थे, जिसके कारण वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed