फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two women caught trying to cheat by giving them adulterated jewellery

Panipat News: मिलावटी आभूषण देकर ठगी के प्रयास में दो युवतियां पकड़ीं

Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two women caught trying to cheat by giving them adulterated jewellery
अंगूठी काटकर सोनेकी परत के नीचे सिक्का दिखाते व्यापारी। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। इंसार बाजार स्थित गुरुनानक ज्वेलर्स और वैद्य एवं संस ज्वेलर्स शोरूम पर दिल्ली की दो युवतियों ने मिलावटी सोना देकर ठगी का प्रयास किया। दोनों ने अलग-अलग शोरूम पर पहुंचकर अंगूठी के बदले सोने की चेन मांगी। चेन देने के बाद व्यापारियों को अंगूठी के वजन पर शक हुआ तो अंगूठी काटकर देखी, इसमें सोने की परत के नीचे सिक्का धातु मिली। इसके बाद व्यापारियों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। थाना शहर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारियों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसपी से मिलेंगे।
सराफा व्यापारी राहुल वैद्य ने बताया कि उनका इंसार बाजार में चौक पर गुरुनानक ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। पास में उनके ताऊ के बेटे संजीव वैद्य का शोरूम है। बुधवार शाम को करीब चार बजे उनकी दुकान पर एक युवती आई। युवती ने अंगूठी दिखाई और उसके बदले सोने की चेन मांगी। अंगूठी पर होलमार्क लगा था और उसका वजन करीब 4.25 ग्राम था। उन्होंने अंगूठी के बदले चेन दे दी। लेकिन जब उन्होंने अंगूठी हाथ में ली तो उन्हें कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्होंने अंगूठी को काटकर देखा तो उसमें सोने की परत के नीचे सिक्का धातु निकला।
विज्ञापन

इसी तरह से एक युवती उनके ताऊ के बेटे के शोरूम पर पहुंची थी। उस अंगूठी में भी इसी तरह से सिक्का था। इस पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली की रहने वाली हैं। व्यापारियों ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि युवतियों के पास सही सोना था। इस पर व्यापारियों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि शाम तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 ग्राम सोने की चोरी में भी नहीं हुई थी कार्रवाई
सराफा व्यापारी राहुल वैद्य ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पड़ोस की दुकान पर एक व्यक्ति ने 43 ग्राम सोना चोरी कर लिया था। इस मामले में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इस मामले की भी एसपी से शिकायत की जाएगी।


दो युवतियां इंसार बाजार में सोने की अंगूठी के बदले चेन लेने आई थी। व्यापारियों ने ठगी के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जांच में ठगी के आरोप सही नहीं मिले। इस कारण इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई है।
-दीवान सिंह, प्रभारी थाना शहर पानीपत

अंगूठी काटकर सोनेकी परत के नीचे सिक्का दिखाते व्यापारी। सोशल मीडिया

अंगूठी काटकर सोनेकी परत के नीचे सिक्का दिखाते व्यापारी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed