{"_id":"61d9e91ba7417c3d0b3d24e5","slug":"two-women-attacked-and-robbed-the-cloth-merchant-in-the-hotel-room-panipat-news-knl95448310","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में दो महिलाओं ने हमला कर कपड़ा व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में दो महिलाओं ने हमला कर कपड़ा व्यापारी को लूटा
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी स्थित होटल में दो महिलाओं ने एक कपड़ा व्यापारी पर हमला कर उससे 50 हजार रुपये और आठ तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गईं। इस दौरान कपड़ा व्यापारी शराब के नशे में था। इनमें से एक महिला ने कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सएप पर संपर्क कर कारोबार करने का झांसा दिया था। इसके बाद उनका होटल में मिलना तय हुआ था। होश आने पर व्यापारी ने खुद को अस्पताल में पाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-18 निवासी कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले व्हॉट्सएप पर एक महिला का मैसेज आया। उसने अपना नाम प्राची बताया। गत पांच जनवरी को प्राची ने कहा कि उसे कपड़े का व्यापार करने के लिए मुलाकात करनी है। इस पर अंसल सुशांत सिटी स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था। प्राची अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ होटल पहुंची। कारोबार के बारे में बातचीत की गई। जहां उन्होंने शराब पी। नशे की हालत में दोनों ने छीनाझपटी शुरू कर दी, विरोध करने पर महिलाओं ने किसी वजनदार हथियार से व्यापारी के सिर पर वार किया। इस दौरान दोनों उसकी जेब से 50 हजार रुपये नकद, पर्स, जरूरी दस्तावेज और गले से आठ तोले सोने की चेन लूटकर भाग गईं।
चोट से हुआ बेहोश, होश आया तो अस्पताल में था
व्यापारी ने बताया कि सिर से खून बह रहा था, जिसके बाद वह कुछ ही देर में बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह निजी अस्पताल में भर्ती था। उसने नर्सिंग स्टॉफ के फोन से पुलिस और परिजनों को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ लूट और विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर विजय कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी