{"_id":"6a07856fb2a098c176068292","slug":"two-thugs-arrested-for-stealing-cash-from-shops-panipat-news-c-244-1-pnp1006-157261-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुकानों से नकदी चोरी करने के दो गुर्गें काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुकानों से नकदी चोरी करने के दो गुर्गें काबू
Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर-11 में मिट्ठन मिष्ठान भंडार की दो दुकानों का शटर उखाड़कर नकदी चोरी करने के दो गुर्गाें को वीरवार को नई सब्जी मंडी से काबू किया है। आरोपियों की पहचान शिवनगर के उस्मान व साहेब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि थाना चांदनी बाग में सेक्टर-12 के राजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार अपने साथी आरोपी सेक्टर-11 निवासी शिवम सिंगला और फरार साथी आरोपी फैजान के साथ मिलकर दुकानों में चोरी की वारदात को स्वीकारा। आरोपियों ने बताया कि चोरी की 1.20 लाख रुपये में से उनके हिस्से में 30 हजार रुपये आए थे। मामले में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। संवाद
विज्ञापन