फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two thousand rupees recovered from goat thief on production warrant

Panipat News: बकरी चोर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बरामद किए दो हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two thousand rupees recovered from goat thief on production warrant
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के पसीना कलां गांव से बकरी चोरी करने के आरोपी बच्चन सिंह निवासी प्रताप नगर दिल्ली को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 के प्रभारी अनिल ने बताया कि पसीना कलां गांव में अशोक के घर में एक सितंबर को बकरी चोरी हुई थी। चोर कमरे से 10 बकरी व पांच बकरियों के बच्चे चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया था कि बकरी चोरी के दूसरे मामले में जेल में बंद बच्चन सिंह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। 10 बकरी व 4 बकरी के बच्चे 35 हजार रुपए में बेचकर पैसे पांच हिस्सों में बाट लिए थे। आरोपी बच्चन सिंह ने अपने हिस्से में आए सात हजार रुपए में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे दो हजार रुपए बरामद किए। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed