फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two technicians killed in ERU flash fire Naphtha Cracker Plant of Panipat Refinery

Panipat News: पानीपत रिफाइनरी में हादसा, फ्लैश फायर होने से दो की मौत

Thu, 07 Dec 2023 09:20 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 09:20 PM IST
सार

पानीपत रिफाइनरी के के नेफ्था क्रेकर प्लांट की ईआरयू फ्लैश फायर होने पर दो टैक्नीशियन की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Two technicians killed in ERU flash fire Naphtha Cracker Plant of Panipat Refinery
पानीपत रिफाइनरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के नेफ्था क्रेकर प्लांट की ईआरयू (एथिलीन रिकवरी यूनिट) फ्लैश फायर होने पर दो टैक्नीशियन की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है। रिफाइनरी प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

 
हादसा वीरवार दोपहर बाद तीन बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी में कार्यरत मैसर्स सीआर-3 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक विशेष अनुबंधित एजेंसी है। यह कंपनी पानीपत नैफ्था क्रेकर प्लांट के ईआरयू (एथिलीन रिकवरी यूनिट) में उत्प्रेरक (काटालिस्ट) की लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य कर रही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान वेसेल में फ्लैश फायर हो गई। जिसमें मेसर्स सीआर-3 में कार्यरत दो संविदा कर्मचारी तकनीशियन जसविंदर सिंह और राहुल मसीह घायल हो गए। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के अधिकारियों ने इस घटना पर शोक जताया है और इंडियन ऑयल शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। रिफाइनरी के घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के सभी संयंत्र सामान्य रूप से संचालित हैं। 


रिफाइनरी के नैफ्था क्रेकर प्लांट में फ्लैश फायर होने पर दो कर्मियों की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची है। इस मामले की जांच की जा रही है। शिकायत व बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जगजीत सिंह, प्रभारी, थाना सदर पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed