फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two private schools found illegal through fake means

Panipat News: फर्जी तरीके से अवैध मिले दो प्राइवेट स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Two private schools found illegal through fake means
पानीपत। शहर में काबड़ी रोड स्थित कॉलोनियों में दो अवैध स्कूल पकड़ में आए हैं। शिक्षा विभाग ने दोनों स्कूलों पर नोटिस चस्पा कर दिया है और स्कूल संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। दोनों स्कूल एक व्यक्ति की शिकायत करने के बाद जांच में पकड़े गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जल्द ही स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगी। ऐसे में लंबे समय से मान्यता और सीबीएसई के पैटर्न पर पढ़ाई करने का दावा करने वाले स्कूल संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोनों स्कूलों की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई करने की मांग की है। अधिकारियों ने जारी पत्र में कहा कि विभाग को देवेंद्र कुमार की शिकायत मिली थी। शिकायत में कुलदीप नगर स्थित सरस्वती शिक्षा सदन और अर्जुन नगर स्थित आरएस विद्या मंदिर स्कूल अवैध रूप से बिना मान्यता के चलाने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर विभाग ने कई बार जांच की और संबंधित स्कूल प्रबंधन को जांच में शामिल किया। स्कूल संचालकों ने स्कूल की बजाय ट्यूशन सेंटर चलाना लिखित में दिया था। अधिकारियों ने इनके खिलाफ पुन: शिकायत मिलने पर फिर जांच की तो यहां स्कूल चलता मिला। विभाग द्वारा स्कूल संचालकों को नियमानुसार तीन नोटिस देकर जांच में शामिल होने के बारे में लिखा गया, लेकिन स्कूल प्रबंधन इसके बाद भी जांच में शामिल नहीं हुई। शिक्षा विभाग ने दोनों स्कूलों पर नोटिस चस्पा कर दिया है और इनमें पढ़ने वाले बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूल में दाखिला लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बॉक्स

दोनों स्कूलों की एटीआर दर्ज की
शिक्षा विभाग ने सीएम विंडो और उपायुक्त को बार-बार मामले की शिकायत करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई। विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों स्कूलों के खिलाफ एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) दर्ज की गई। विभाग ने दोनों स्कूलों के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों के एमआईएस डाटा पर भी रोक लगाने की मांग की है। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरस्वती शिक्षा सदन के संचालक राजेश ने बताया कि शिक्षा विभाग से एमआईएस और यू डाइस की परमिशन ली गई है। हरियाणा बोर्ड से स्कूल की मान्यता लेने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं आरएस विद्या मंदिर स्कूल के संचालक अशोक से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

शिक्षा विभाग ने कार्रवाई में लगा दिए डेढ़ साल
देवेंद्र कुमार ने स्कूलों के खिलाफ पहली शिकायत चार अक्टूबर 2022 को दी थी। उन्होंने इसके बाद उपायुक्त, सीएम विंडो व प्रशासनिक अधिकारियों को 26 बार शिकायत की। उन्होंने अंतिम शिकायत 15 और 16 फरवरी को सीएम विंडो और, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी को दी। देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों को कई बार अनदेखा किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से उपायुक्त को भेजी शिकायती पत्र तक गायब हो गई थी।


वर्जन :
स्कूलों में नोटिस चस्पा
विभाग को काबड़ी रोड पर सरस्वती शिक्षा सदन और आरएस विद्या मंदिर स्कूल चलने की शिकायत मिली थी। इसकी खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई। जिसमें दोनों स्कूल अवैध रूप से चलते पाए गए। स्कूलों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं और अभिभावकों को नजदीक के सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने की सलाह दी गई है। स्कूल संंचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

राकेश कुमार बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।


वर्जन :
पुलिस जल्द आगामी कार्रवाई करेगी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सरस्वती शिक्षा सदन और आरएस विद्या मंदिर स्कूल संचालकों पर कार्रवाई बाबत पत्र मिला है। स्कूल संचालकों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें शिक्षा विभाग से धाराओं की जानकारी मांगी गई है। पुलिस इसमें जल्द आगामी कार्रवाई करेगी। नीरज कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed