फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people will go on foot together for Chulkana Dham

Panipat News: चुलकाना धाम के लिए एक साथ जाएंगी दो पैदल यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two people will go on foot together for Chulkana Dham
पानीपत। चुलकाना धाम के लिए पानीपत से पहली बार एक साथ दो बड़ी पैदल यात्रा जाएंगी। वृंदावन ट्रस्ट और खाटू धाम ट्रस्ट के बैनर तले दोनों यात्राएं जाएंगे। इनमें हजारों श्याम प्रेमी शामिल होंगे और रविवार तड़के करीब सवा चार बजे दोनों यात्राएं एलिवेटेड हाईवे के नीचे से शुरू होंगी।
विज्ञापन

श्याम प्रेमियों के लिए 21 किलोमीटर की यात्रा में करीब नौ स्थानों पर बड़े भंडारे लगाए जाएंगे। इसके साथ जगह-जगह खाने और पीने की सेवा रहेगी। श्यामप्रेमियों के लिए 56 भोग का प्रसाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

खाटू श्याम ट्रस्ट की देखने वाली होगी यात्रा : खाटू धाम ट्रस्ट द्वारा चुलकाना बाबा श्याम की पैदल यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। यह यात्रा पहले नौ मार्च को प्रस्तावित थी। खाटू धाम ट्रस्ट के प्रधान इशु गोयल, मुकेश गोयल, प्रमोद गोयल व वरिष्ठ सदस्य हन्नी कालड़ा ने बताया कि यात्रा में पहली बार 15 हजार निशान लेकर बाबा के धाम पहुंचा जाएगा। इससे पहले निशानों की संख्या 12 हजार रहती थी। श्याम भक्तों के आने-जाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। वापसी के लिए ट्रस्ट द्वारा नंबर जारी की जाएगा। जिसके माध्यम से श्याम भक्त बसों की सेवा प्राप्त कर पाएंगे। बाबा श्याम की पैदल यात्रा दो मार्च को सुबह सवा चार बजे पर एग्रो माल के सामने से 11 ब्राह्मणों के शंखनाद से शुरू की जाएगी। इस बार पैदल यात्रा में 15 हजार निशान चिह्न लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed