फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people, including a woman security guard riding a scooter, died after being crushed by an unidentified vehicle on NH-44.

Panipat News: एनएच-44 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर स्कूटी सवार महिला सुरक्षा गार्ड समेत दो की मौत

Sat, 13 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman security guard riding a scooter, died after being crushed by an unidentified vehicle on NH-44.
अनिल फाइल फोटो- - फोटो : photo
पानीपत। एनएच-44 पर शिमला-माैलाना के पास शुक्रवार सुबह पाैने सात बजे अज्ञात वाहन के कुचलने से इलेक्टि्रक स्कूटी सवार महिला सुरक्षाकर्मी सरिता (37) और उनके साथी अनिल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वे दोनों एसआईएस ग्रुप के माध्यम एचएसआईआईडी स्थित आदित्य बिरला कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे। वे दोनाें रात्रि शिफ्ट के बाद एक साथ अपने घर आ रहे थे। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया। सेक्टर 13-17 थाना की पुलिस ने परिजनाें की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नूरवाला की जसबीर काॅलाेनी के अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका छाेटा भाई अनिल एसआईएस सिक्याेरिटी कंपनी के अंतर्गत एचएसआईआईडीसी स्थित आदित्य बिरला कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। उनके साथ वधावाराम काॅलाेनी की सरिता भी सुरक्षा गार्ड थी। वे वीरवार को रात्रि शिफ्ट में गए थे। वे दोनों शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार हाेकर घर लाैट रहे थे। दाेनाें शिमला माैलाना के नजदीक इंडियन पेट्राेल पंप के सामने नेशनल हाइवे-44 पर पहुंचे ताे अज्ञात वाहन चालक ने उनको टक्कर मार दी। आराेपी वाहन चालक माैके से भाग गया। राहगीरों ने दाेनाें काे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने दाेनाें काे मृत घाेषित कर दिया। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। अनूप ने बतया कि अनिल शादीशुदा था और उनके एक बच्चा है। वह करीब चार साल से सुरक्ष गार्ड था।
विज्ञापन


बॉक्स
पति ने अनहोनी की आंशका पर किया फोन
वधावाराम काॅलाेनी के मितलेश ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के अंतर्गत एक साल से सुरक्षा गार्ड थी। वह सामान्य दिनों में साढ़े सात बजे तक घर आ जाती थी। वह शुक्रवार काे सुबह साढ़े आठ बजे तक भी घर नहीं आई। उनको अनहोनी का शक हुआ और उनको फोन किया। जिला नागरिक अस्पताल के एक कर्मचारी ने उनका फाेन उठाया। उन्होंने हादसे के बारे में सूचना दी। उनके पास तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जीटी रोड पर शिमला मौलाना के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक महिला समेत दो की मौत होने की शिकायत मिली है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-किरण, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर 13-17।

अनिल फाइल फोटो-

अनिल फाइल फोटो-- फोटो : photo

अनिल फाइल फोटो-

अनिल फाइल फोटो-- फोटो : photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed