फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two party, bjp obc morcha, two arrest, marpeet, panipat

दो पक्षों में झड़प, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव को आई चोटें, दो गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Sun, 19 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
two party, bjp obc morcha, two arrest, marpeet, panipat
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाटल रोड स्थित सत करतार कॉलोनी में शुक्रवार की मध्यरात्रि को दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा को चोटें आई हैं। पुलिस ने सुरेंद्र वर्मा की शिकायत पर दो नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने अपने ऊपर लगाए सब आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सत करतार कॉलोनी गली नंबर नौ निवासी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात अपने घर में सो रहे थे। जोरदार आवाज सुनकर वह बाहर आये तो देखा कि कुछ लोगों ने उनके मकान के रैंप पर अपनी गाड़ी चढ़ा रखी है। जिससे रैंप टूट गया। उक्त लोगों ने उनको गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो कार के पास खड़े लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन दबा दी। वर्मा का कहना है कि शोर सुनकर उनकी मां बिमला देवी आई और उन्हें पकड़कर अंदर ले गई और गेट बंद कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गेट पर चढ़ने का प्रयास किया और गाली-गलोच की। आरोप है कि हमलावर रोहतक नंबर की गाड़ी में आए थे। काफी देर हंगामा होने के बाद वे लोग चले गए। इसके बाद सिविल अस्पताल मेें मेडिकल कराकर मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी और गांव पूठर हाल निवासी मुखीजा कॉलोनी निवासी प्रवेश का कहना है कि वह अपनी कार में सवार होकर रात करीब साढ़े आठ बजे सब्जी लेने गया था। वापस लौटते समय सतकरतार कॉलोनी पहुंचा तो सामने से सांड दौड़ते हुए आ रहा था। सांड को बचाने के प्रयास में ही उसकी कार मकान के रैंप पर चढ़ गई थी। उस समय वह कार में अकेला था। उसने कार को निकालने के लिए घर पर फोन किया था। उसी समय बाइक पर आए सुरेंद्र वर्मा व एक अन्य ने गाड़ी रैंप पर चढ़ने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। उसने रैंप के नुकसान को ठीक करवाने की बात भी कही। प्रवेश ने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर घर से रिश्तेदार व परिजन वहां पहुंचे और झगड़ा होते देख बीच बचाव किया। उसके बाद वे लोग घर चले गए थे। प्रवेश ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोप गलत हैं। पुलिस ने सुरेंद्र वर्मा की शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा ने  कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुखीजा कॉलोनी निवासी प्रवेश व जनता कॉलोनी रोहतक निवासी वेदप्रकाश सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रवेश व वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। क्षतिग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राममेहर, प्रभारी, आठ मरला चौकी, पानीपत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed