{"_id":"67352141f31e0679b20c58c4","slug":"two-parties-came-face-to-face-over-property-dispute-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127393-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड पर एक संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्ष बुधवार को आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने संपत्ति पर अपना हक जताते हुए बिजली निगम को अपना बिजली मीटर उतरवाने की दरखास्त लगाई। निगम टीम मौके पर आई तो दूसरे पक्ष ने निगम को अपने दस्तावेज पेश कर मीटर न उखाड़ने की दरखास्त दे दी। इसके बाद पहले पक्ष ने मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों से कहा कि ये मीटर घरेलू इस्तेमाल के लिए यानी डीएस कैटेगरी का लगाया गया था लेकिन अब इस पर बिजली चोरी की जा रही है। इसे एनडीसी यानी कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर बिजली निगम ने मीटर की एलएल-वन रिपोर्ट भर दी है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर निगम इसका जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है।
बताया जा रहा है कि ये विवाद मीटर का नहीं बल्कि जिस संपत्ति पर मीटर लगा है उसका है। संपत्ति किसी ओर की मलकियत है जबकि इस पर बैठे किराएदार अब इस पर अपना हक जता रहे हैं। उनका कहना है कि वे बिजली का बिल भर रहे हैं। संपत्ति के विवाद में न फंसकर निगम ने अपनी कार्रवाई की और टीम लौट गई।
सनौली रोड सब डिवीजन के जेई रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें गोहाना रोड से एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी संपत्ति पर लगे मीटर का अब कोई इस्तेमाल नहीं है। इसलिए इसे उतारा जाए। उतारने गए तो दूसरा पक्ष आ गया। दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखी। अब निगम किसी के संपत्ति के अधिकार क्षेत्र को दर्शा नहीं सकता। इसलिए निगम ने मौके पर डीएस कनेक्शन पर एनडीसी कनेक्शन की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप दी है। अब आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों की ओर से की जाएगी।