फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more accused of breaking into the refinery and attacking arrested

Panipat News: रिफाइनरी में घुसकर हमला करने के दो और आरोपी काबू

Wed, 17 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of breaking into the refinery and attacking arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रिफाइनरी के मार्केटिंग परिसर में घुसकर अधिकारियों को धमकाने और चौथ की मांग करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम को आरोपी सोनीपत के खरखौदा निवासी ओमबीर व करनाल के मूनक गांव निवासी जगजीत को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि 31 जुलाई का सुबह करीब आठ बजे चार गाड़ियों में सवार 20-25 युवक रिफाइनरी के कोको गेट से जबरन अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने मार्केटिंग परिसर में पहुंचकर हंगामा किया था। साथ ही अधिकारियों से रिफाइनरी से निकलने वाली गाड़ी से चौथ वसूली की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों राजेंद्र, अंकित, संदीप, रमेश, गोविंद, सोनू व दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही कुछ अन्य युवकों के नाम भी सामने आए थे। सोमवार शाम को पुलिस ने जगदीप और ओमबीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक डोडा बंदूक भी बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed