फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more accused arrested in murder caseTwo more accused arrested in murder case

Panipat News: जानलेवा हमला करने मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in murder caseTwo more accused arrested in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। थाना इसराना की पुलिस ने एक निजी अस्पताल के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने मामले में दो आरोपियों को डाहर गांव के चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इसराना निवासी आकाश व विनय के रूप में हुई है। थाना इसराना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी नरेंद्र व नामजद फरार आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने व फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

इसराना निवासी सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। 14 सितंबर की शाम को वह काम निपटाकर रेहड़ी लेकर घर गया तो उनके पड़ोसी विनय उर्फ बीनू का अपने परिवार के साथ झगड़ा हो रहा था और काफी लोग खड़े थे। आवाज सुनकर वह भी चला गया। वहा पहुंचते ही बीनू, आकाश उर्फ गौरव व नीरज ने पास आकर उसका गला पकड़ लिया और गाली गलौज कर धमकी देने लगे। धमकी देकर तीनों अड्डे की ओर चले गए और वह अपने घर की चला गया। रात को वह साढ़े दस बजे रिद्धी सिद्धी अस्पताल के पास विनय, आकाश व नीरज बैठे मिले। उसकी तीनों के साथ गला पकड़ने की बात पर कहासुनी हो गई। झगड़े की सूचना मिलने पर पिता कृष्ण, मां संतरा व भाई चांद भी वहा आ गए। गौतम, विनय, आकाश व नीरज के उसके व परिवारजनों के साथ मारपीट की। इसी दौरान बलवान, खुशीराम, जमालों, मोतू, सांडू एक साथ मिलकर लाठी व डंडों से लैस होकर वहा आए और जान से मारने की नीयत से परिवार पर लाठी, डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके पिता कृष्ण बीच बचाव करा रहे थे। इस दौरान आकाश ने उसके पेट में चाकू से कई वार किए। भीड़ इकट्ठा होने लगी तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed