{"_id":"62572f54c415c9436d08959d","slug":"two-more-accused-arrested-for-threatening-to-attack-panipat-news-knl104874943","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर धमकी देने में दो और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला कर धमकी देने में दो और आरोपी काबू
विज्ञापन
समालखा। समालखा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। राड व डंडों से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये लकड़ी के दो बिंडे भी बरामद किए गए। वारदात के तीन अन्य आरोपियों सतनारायण निवासी करहंस, गौरव निवासी हथवाल व सन्नी निवासी खरड़ अलुपुर हिसार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया करीब दो सप्ताह पहले करहंस गांव के अपने खेतों में काम कर रहे ऋषिपाल पर रॉड व डंडों से हमला किया गया था आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। देर शाम को दो आरोपियों को समालखा अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान हरविंद्र निवासी धनसौली व प्रदीप निवासी खलीला प्रहलादपुर के रूप में हुई। उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग किए लकड़ी के दो बिंडे बरामद किए गए। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि बिमला निवासी करहंस ने शिकायत दी थी कि 25 मार्च को वह खेत में देवर ऋषिपाल, देवरानी प्रेम कुमारी व चार महिला मजदूरों के साथ सरसों की कटाई कर रहे थी। दोपहर करीब एक बजे गांव का ही सतनारायण कार से अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। इस दौरान सतनारायण की मां व दो बहनें भी वहां पहुंच गईं। सतनारायण ने राड व अन्य आरोपियों ने लोहे की पाइप व लकड़ी के बिंडो से ऋषिपाल पर हमला कर दिया। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी की माँ व बहनों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। लेकिन व बच गया था।