फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two miscreants broke the lock of the mobile showroom, stole 22 and a half lakh mobiles and four lakh rupees

दो बदमाशों ने मोबाइल शोरूम का ताला तोड़ साढ़े 22 लाख के मोबाइल व चार लाख रुपये किए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants broke the lock of the mobile showroom, stole 22 and a half lakh mobiles and four lakh rupees
Two miscreants broke the lock of the mobile showroom, stole 22 and a half lakh mobiles and four lakh rupees - फोटो : Panipat
पानीपत। गीता कॉलोनी में चोरों ने सोमवार की रात को मोबाइल शोरूम के शटर को तोड़कर साढ़े 22 लाख रुपये के नए एवं पुराने मोबाइल और 4 लाख की नकदी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि वारदात की फुटेज हाथ न लगे। चोरों ने इसके बाद 50 मीटर दूूर फर्नीचर की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चोर इसके बाद जीटी रोड की ओर फरार हो गए। चोरों की भागते हुए तस्वीरें एक दुकान के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सुबह शोरूम के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस एवं एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंसार बाजार निवासी बंटी ने बताया कि गीता कॉलोनी में उसकी बंटी टेलीकॉम के नाम से 9 साल से दुकान है। वह मोबाइल का होलसेल का काम करता है। दुकान पर राहुल, विक्की, चिंटू और साहिल सेल्समैन हैं। दुकान पर रिपेयरिंग के लिए 70 पुराने मोबाइल आए थे। उसने शनिवार को ऑनलाइन शॉपिंग कर 50-50 हजार रुपये के पांच मोबाइल मंगवाए थे। उसके पिता तिलकराज मार्केट से चार लाख रुपये पेमेंट रिकवर करके लाए थे। विक्की को मंगलवार की सुबह मोबाइल की खरीदारी के लिए दिल्ली जाना था। इसलिए उसने कैश दुकान के गल्ले में ही छोड़ दिया। वह रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह साढ़े 6 बजे उसके पास उसके पड़ोसी दुकानदार नीलू छाबड़ा का फोन आया। उसने बताया कि उसकी दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। दुकान की जांच की तो यहां से काफी मोबाइल व 4 लाख रुपये कैश चोरी मिला। पूरी जांच करने पर 60 पुराने, 5 नए मोबाइल चोरी मिले। चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर भी तोड़ दी। कुछ देर बाद पता चला कि कुछ दूरी पर जैन फर्नीचर के भी ताले टूटे मिले, लेकिन वहां कुछ चोरी नहीं हुआ।
विज्ञापन

छुट्टी पर था चौकीदार
गीता कॉलोनी की इस मार्केट में दुकानदारों ने दुकानों की सुरक्षा के लिए चौकीदार सतबीर की नियुक्ति की है। सोमवार की रात सतबीर ने घर पर जरूरी काम के लिए छुट्टी ली थी। इसी रात को वारदात को अंजाम दिया गया। अब पुलिस चौकीदार से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर दो युवक बिना नंबर की बाइक पर भागे
एक इलेक्ट्रानिक शोरूम के सामने लगे सीसीटीवी में दो युवक बिना नंबर की बाइक पर भागते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने कंबल ओढ़ा है। दोनों ने बीच में एक पॉलिथीन भी रखी है। दुकानदारों को शक है कि सुबह 4:48 बजे बाइक पर भागने वाले युवक ही चोर हैं। पुलिस ने ये फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है।

Two miscreants broke the lock of the mobile showroom, stole 22 and a half lakh mobiles and four lakh rupees

Two miscreants broke the lock of the mobile showroom, stole 22 and a half lakh mobiles and four lakh rupees- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed