फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two members of interstate gang who snatched earrings from ears arrested

Panipat News: कानों से बालियां छीनने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two members of interstate gang who snatched earrings from ears arrested
पानीपत। जिला पुलिस ने कानों से बालियां छीनने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत की दो और यूपी की चार वारदात में संलिप्तता कबूल की है। बदमाश चोरी की बाइक से अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। वे कॉलेज या सुनसान गली में वारदात अंजाम देते थे। यूपी में वारदात को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए आरोपी हरियाणा आ जाते थे और हरियाणा में वारदात कर यूपी भाग जाते थे। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि 31 मई को थाना तहसील कैंप क्षेत्र व सेक्टर 29 क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार आरोपी गली में पैदल जा रहीं दो महिलाओं के कानों से बालियां झपट ली थी। पुलिस ने रविवार को बबैल पुल गंदा नाला के पास डिस्कवर बाइक पर घूम रहे मोसिन पुत्र सलीम व सलमान पुत्र सलीम निवासी कैराना, शामली यूपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जिले में कानों से बाली छीनने की उक्त दोनों वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। इसके अलावा शामली में स्नेचिंग की चार अन्य वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा किया। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। उनसे बरामद बाइक भी चोरी की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोसिन पेंटर और सलमान मेहनत मजदूरी का काम करता है। मजदूरी की कमाई में उनके शौक पूरे नहीं हो पाते थे। दोनों नशे के आदी हैं। लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने स्नेचिंग करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए मई में शामली से एक डिस्कवर बाइक चोरी की थी। आरोपियों ने 25 मई को यूपी के शामली स्थित एक कॉलेज के पास से महिला की कानों की बालिया झपटी थी। इसके बाद 31 मई को पानीपत में फतेहपुरी चौक पर शकुंतला व पुराना गोहाना रोड पर मुनेश की कानों की बालियां झपटी। यहां से वे यूपी चले गए और शामली में तीन जून को स्नेचिंग की तीन वारदात को अंजाम दिया। तीन जून को यूपी के शामली में अलग-अलग जगहों से तीन महिलाओं के कानों से बालियां झपटी।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। मोसिन के खिलाफ यूपी के कैराना व शामली में चोरी व गिरोहबंदी के सात-आठ मुकदमें दर्ज हैं। वह करीब एक साल पहले सजा पूरी होने पर यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से बाहर आया था। वहीं सलमान पर लड़ाई झगड़े का एक मामला यूपी के कैराना थाना में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed