{"_id":"613cfeb08ebc3e21305b6d47","slug":"two-masked-miscreants-attacked-condition-critical-panipat-news-knl82900487","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव कचरौली के पास एक युवक पर दो नकाबपोश युवकों ने रंजिश का बदला लेने के लिए सरिये से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
गांव कचरौली निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह देवगिरी फैक्टरी में काम करता है। आठ सितंबर को पौने सात बजे वह फैक्टरी से पैदल घर जा रहा था। उसके साथ उन्हीं के गांव निवासी दोस्त विजय भी था। जब वे रेलवे अंडर पास के पास से गांव की तरफ चले तो दो नकाबपोश युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। दो दिन पहले उन्हीं के गांव निवासी सुशील के साथ हुए झगड़े का बदला लेने की धमकी दी। एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दूसरे युवक ने सरिये से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने बचाव में शोर मचाया तो राहगीरों को नजदीक आते देख दोनों नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही घायल दीपक के बड़े भाई सुनील सरपंच मौके पर पहुंचे और उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
बदमाशों के हमले के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सामान्य अस्पताल से डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया, लेकिन परिजनों ने उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक के अस्पताल में बयान दर्ज किए और दोनों नकाबपोशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
- दो पहले हुए झगड़े में हो गया था समझौता
घायल दीपक ने बताया कि आरोपी सुशील ने दो दिन पहले भी उसके साथ झगड़ा किया था, लेकिन परिजनों ने मिलकर आपसी भाइचारे में समझौता कर दिया था, लेकिन सुशील रंजिश रखे हुए था। दीपक का आरोप है कि सुशील ने ही दोनों नकाबपोश बदमाशों को भेजकर उसपर हमला कराया है।
घायल के बयान पर सुशील और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है,जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी