{"_id":"622a5aabd8f8976a0b450c83","slug":"two-kidnapped-after-intoxicating-looted-thousands-panipat-news-knl1014925156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघा दो को अगवा किया, हजारों लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघा दो को अगवा किया, हजारों लूटे
विज्ञापन
पानीपत। पीड़ित पन्नी लाल।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत में बदमाश नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। तीन बदमाशों ने आठ मार्च की सुबह बस स्टैंड के बाहर से एक अधेड़ और एक युवक को जबरदस्ती ई-रिक्शा में बैठाया और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने लूटपाट के बाद अधेड़ को नहर किनारे फेंक दिया, जबकि युवक को 48 घंटे बाद होश आया तो वह गाजियाबाद में हाईवे किनारे मिला। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से यूपी के जिला बहराइच के गांव बैरिया निवासी लवकुश ने बताया कि वह हाल में जिला जींद के गांव खटकड में रहता है। उसने बताया कि उसके पिता पुन्नी लाल (55) गांव खटकड़ से गांव के ही निवासी धीरज (32) के साथ 8 मार्च की सुबह 11 बजे यूपी जाने के लिए चले थे। नौ मार्च को पिता का एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। पिता ने बताया कि जब वह और धीरज पानीपत बस स्टैंड पहुंचे तो वहां उनके पास ईरिक्शा में सवार तीन युवक आए।
उनसे उन्होंने पूछा कि सीतापुर की बस कहां मिलती है। आरोपियों ने सीतापुर की बस तक छोड़ने के बहाने से जबरदस्ती उन्हें रिक्शा में बैठा लिया और कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनकी जेब से 15 हजार रुपये लूट ली। जब पिता को होश आया तो उसने देखा कि वह असंध नहर के पास अकेले पड़े हैं, लेकिन धीरज का कोई अता-पता नहीं था, बुधवार देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
48 घंटे बाद आया होश, गाजियाबाद हाईवे पर पड़ा मिला
धीरज को 48 घंटे बाद वीरवार सुबह करीब नौ बजे होश आया। धीरज गाजियाबाद हाईवे पर सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीर के फोन से धीरज ने अपने परिचित को कॉल किया और पूरी वारदात के अवगत कराया। हालांकि धीरज को नहीं पता कि वह गाजियाबाद तक कैसे पहुंचा। धीरज के मिलने की सूचना अधेड़ पुन्नी लाल और लवकुश को भी मिली, जिसके बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
होली पर्व पर जा रहे थे पैतृक गांव
पन्नी लाल ने बताया कि जिला बहराइच के पैतृक गांव बैरिया जा रहे थे। धीरज उन्हीं के गांव का रहने वाला है। पन्नी लाल ने बताया कि तीनों बदमाश लॉकल भाषा में बातचीत कर रहे थे। हालांकि शहर थाना पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
बदमाशों ने फल विक्रेता को भी बनाया था निशाना
नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये लूटने की यह एक सप्ताह में दूसरी वारदात है। सोमवार को दो बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा कराने गए फल विक्रेता को भी निशाना बनाया था और जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी जेब से 54 हजार रुपये लूट लिए थे।
पीड़ित की शिकायत पर अपहरण, लूटपाट समेत विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनिल कुमार, शहर थाना प्रभारी

पानीपत। धीरज।- फोटो : Panipat