फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two including a Ghaziabad youth died in accidents

हादसों में गाजियाबाद के युवक समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two including a Ghaziabad youth died in accidents
समालखा (पानीपत)। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक गाजियाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। समालखा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा जीटी रोड पर हरित पेट्रोल पंप के पास का है। दिल्ली लेन पर सड़क किनारे तीन युवकों ने अपनी कार पार्क की और कार से उतरकर बाहर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गति से आई इनोवा कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इनमें इलाज के दौरान गाजियाबाद निवासी जितेंद्र की मौत हो गई। दूसरा हादसा नामुंडा के पास हुआ। हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में राजीव कालोनी निवासी योगांत माथुर ने बताया कि मनाना निवासी रोबिन की फाटक के पास नाई की दुकान है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर गवालड़ा से समालखा आ रहे थे। मोटर साइकिल को रोबिन चला रहा था। नामुंडा के पास सामने से एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोबिन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed