फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two houses built in illegal colony and roads demolished

Panipat News: अवैध कॉलोनी में बनाए दो मकान और सड़कें तोड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two houses built in illegal colony and roads demolished
पानीपत। नगर निगम ने शहर के कुटानी रोड पर एक अवैध कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए दो मकानों को तोड़ दिया। इसके साथ कॉलोनी में करीब 20 सड़कें और आठ डीपीसी को तोड़ दिया। निगम अधिकारियों की यहां कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान पुलिसबल तैनात रहा। शुरुआत में लोगों ने कुछ नाराजगी जताई। इसके बाद निगम की कार्रवाई सामान्य रूप से चली।
विज्ञापन

नगर निगम के एटीपी दीपक राणा की अगुवाई में टीम शुक्रवार को कुटानी रोड पावर हाउस के सामने एक अवैध कॉलोनी में पहुंची। यहां अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने और निर्माण कार्य करने की शिकायत थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप रहे। नगर निगम की टीम दोपहर बाद तीन बजे पहुंची। यहां चार घंटे तक करीब सायं सात बजे तक चली। टीम ने यहां दो मंजिला दो मकानों को तोड़ दिया। कुछ ही देर में मकान धड़ाम के साथ नीचे गिर गए। वहीं करीब आठ डीपीसी तोड़ने के साथ 20 गलियों को उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed