{"_id":"7619955a952d77660cf5e7599788a711","slug":"two-group-fought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बम फेंकने पर दो पक्ष भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बम फेंकने पर दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथवाला में दिवाली पर गली से निकल रही लड़की पर बम फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी व डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे एक लड़की गली से जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने उस पर बम फेंक दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी व डंडे बरसे। मारपीट में एक पक्ष के संदीप, विकास, राजकुमार, शिव कुमार, अंजू और अनुज घायल हुई तो दूसरे पक्ष से सतबीर, राजीव, प्रवीन, राकेश, सोमी व संगीता को चोटें आई।
विज्ञापन