फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two friend with one student died in road accident

सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे एमटेक छात्र समेत दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
two friend with one student died in road accident
जीटी रोड सिवाह बाईपास के पास शुक्रवार की दोपहर दो बजे सड़क हादसे में एमटेक छात्र समेत दो दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए स्कूटी से पानीपत आए थे। जहां वाहन चालक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहद्दीनपुर करनाल निवासी जिला पार्षद चंचल राणा ने बताया कि वह पांच भाई बहन हैं। उनका सबसे छोटा भाई प्रवीन राणा (28) था, जिसने एमटेक की पढ़ाई की। वह मार्केट कमेटी में डीसी रेट पर नौकरी करता था। हाल ही में प्रवीन ने करनाल सेक्टर-6 निवासी राज चोपड़ा (42) के साथ सीसीवीटी कैमरों का काम शुरू किया था। वह ऑनलाइन आर्डर लेते थे और घर जाकर सीसीटीवी कैमरे लगाकर आते थे। दोनों शुक्रवार को करीब एक बजे स्कूटी से पानीपत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए गए थे। सिवाह बाईपास के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नौ नवंबर को हुई थी प्रवीन की शादी
बड़े भाई चंचल ने बताया कि प्रवीन की नौ नवंबर 2020 को करनाल में नलीपार निवासी उर्वशी से शादी हुई थी। वहीं दोस्त राज चोपड़ा भी शादीशुदा थे। उनकी दो बेटियां हैं। राज का सीसीटीवी का पुराना काम था, प्रवीन ने हाल ही में उसके साथ काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed