फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two friend died in road accident

कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
two friend died in road accident
हाईवे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक यूनियन के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला बेगुसराय के गांव पीर नगर एवं हाल निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के श्याम पासवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को वह अपने दोस्त अमरेंद्र कुमार निवासी सेक्टर 25 से मिलने के लिए आया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अपना काम खत्म करके वापस जा रहे थे। ट्रक यूनियन के पास कार चालक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भतीजे और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज हरिओम का कहना है कि श्याम पासवान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed