{"_id":"5f57df458ebc3e61557817c6","slug":"two-deaths-due-to-corona-114-cases-received-panipat-news-knl435611115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 114 केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 114 केस आए
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सेक्टर छह के दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें एक की उम्र 64 व दूसरे की उम्र 67 साल है। दोनों का निजी अस्पतालों में ईलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने दोनों शव का असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। अब तक जिले में कोरोना से 59 लोगों की मौत हो चुक है। मंगलवार को नगर निगम का एसई भी कोरोना संक्रमित मिला है। उन्हें डॉक्टरों ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में कोरोना के केस की संख्या 5 हजार पार कर चुकी है। पिछले एक हजार केस मात्र 8 दिन में आए हैं। अब हर रोज औसतन 100-120 मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना से 59 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 65 प्रतिशत मौत 50 साल से अधिक व्यक्तियों की हुई है। ये लोग पहले से शुगर, टीबी व ह्दय के रोगों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग अब जिले की कुल जनसंख्या के 5 प्रतिशत लोगों के ही सैंपल ले पाया है। विभाग ने अब पहले के मुकाबले सैंपल की संख्या तीन गुना तक बढ़ा दी है। मंगलवार को कोरोना के कुल 114 मामले सामने आए हैं। जबकि 104 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 5087 हो चुकी है।
सबसे अधिक मामले, सेक्टर 11-12 और मॉडल टाउन क्षेत्र से
जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 5 हजार पार कर चुकी है। इनमें 150 से अधिक केस सेक्टर 11-12 से आए हैं, जबकि मॉडल टाउन क्षेत्र से लगभग 300 कोरोना के केस आ चुके हैं। इसके अलावा अब तक 89 गांवों में कोरोना दस्तक दे चुका है। अब कोरोना के रोगी पांच से छह दिन में कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं।
सड़कों, बैंक व अस्पतालों में टूटे सोशल डिस्टेसिंग के नियम
कोरोना के संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण बाजारों, अस्पतालों, बैंक और सड़कों पर टूट रहे सोशल डिस्टेसिंग के नियम और लोगों की लापरवाही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूमते हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। प्रशासन का इस ओर रवैया भी ढीला है। डॉक्टरों के अनुसार अगर हालत ये ही रहें तो आने वाले समय में कोरोना अधिक गंभीर हो सकता है। एसबीआई की मुख्य ब्रांच में कोरोना के एक साथ 14 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां मिले कोरोना के रोगी
पॉजिटिव केसों में मॉडल टाउन, आदर्श नगर, नारायण सिंह पार्क, सेक्टर 12, कृष्णा नगर जाटल रोड, हनुमान कॉलोनी, अंसल, मतलौडा, बबैल ,सेक्टर 13-17, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, उग्रा खेडी, जौंधन कलां, बांध, बत्रा कॉलोनी, पट्टी कलियाना, गोहाना रोड, चंदौली, नूरवाला, नरायणा, गोयला खुर्द, ताहरपुर, तहसील कैंप, बिहोली, पुलिस लाइन, भारत नगर, डिडवाड़ी, विद्यानंद कॉलोनी, बिशनस्वरूप कॉलोनी, रेरकलां, गोयला खुर्द, मछरौली, मोतीराम कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, वार्ड 7 समालखा, शास्त्री नगर, पंचवटी कॉलोनी समालखा, ढींढार, इंसार बाजार, पाइट, आटा गांव, सराय मोहल्ला समालखा और हथवाला
कोरोना से दो और मौत हुई हैं, नए 114 केस आए हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 37111 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 32167 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । मंगलवार को 1149 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 5087 केसों में से 1597 एक्टिव और 3370 रिकवर किए गए हैं और 61 केस अब तक अनट्रेस हैं। अभी तक 59 मौत हो चुकी हैं। मंगलवार को कोरोना से दो और मौत हुई हैं।