{"_id":"672fd2e0c307a5011d0e0d07","slug":"two-crore-rupees-extortion-money-was-demanded-from-a-farmer-of-nara-village-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127155-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नारा गांव के किसान से मांगी दो करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नारा गांव के किसान से मांगी दो करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
पानीपत। जिले के नारा गांव के एक किसान से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके लिए आरोपियों ने किसान के व्हाट्सएप पर कॉल कर धमकी भी दी। आरोपियों ने कहा कि किसान को दो करोड़ रुपये देने होंगे। किसान और उसके परिवार को खत्म करने और उसकी बेटी को स्कूल से उठा लेने की धमकी दी है। किसान ने इसकी शिकायत थाना मतलौडा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नारा गांव के किसान वीरेंद्र ने बताया कि वह खेती करता है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह अपने खेत में धान कटवा रहा था। उसी समय उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। ये नंबर देखने में पाकिस्तान का लग रहा था। फोन करने वाला किसान को धमकी देने लगा। उसने किसान से कहा कि उसके दो बेटे और दो बेटी हैं।
इनकी सलामती चाहते हो तो दो करोड़ रुपये देने होंगे। किसान वीरेंद्र ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है। वह मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। आरोपियों ने कहा कि उसके दो बेटे विदेश में हैं। उसकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
अगर पैसे नहीं दिए तो सबको खत्म कर देंगे। इस पर किसान वीरेंद्र डर गया और उसने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक तीन बार किसान को फोन किए और किसान को धमकी दे देकर डराता रहा।
घबराया किसान काम छोड़कर खेत से घर आ गया और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बताया कि उसी नंबर से उनके घर वाले नंबर पर भी फोन आया था। हालांकि उन्होंने उस फोन को रिसीव नहीं किया। व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो किसी पुलिस अधिकारी की लग रही है। किसान ने बताया कि वह और उसका परिवार इस घटना से डरा हुआ है। परिवार के लोगों के साथ उसने मतलौडा थाने में इसकी शिकायत दी।
दो बेटे वे विदेश, बेटी सात साल की दूसरी कक्षा में पढ़ती है :
किसान वीरेंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों विदेश में गए हैं। उसने अपनी जीवन की जमापूंजी उनको विदेश भेजने के लिए लगा दी। उसके पास कोई बेटी नहीं थी। इसलिए उसने अपने साले की 20-25 दिन की बेटी को अपने घर ले आया और गोद ले लिया। उसकी बेटी महज सात साल की है जो दूसरी कक्षा में पढ़ती है। उसे डर है कि कोई अपराधी उसकी बेटी को स्कूल से उठा न ले जाए। किसान के परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को तो शिकायत दे दी है। अब वे मंत्री कृष्ण लाल पंवार और महिपाल ढांडा से भी मिलेंगे।
वर्जन :
मतलौडा थाना पुलिस को एक किसान की शिकायत मिली है। पुलिस ने इसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस भी देख रही है। लोगों को अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल न उठाने और अन्य विषय को लेकर जागरूक किया जाता है।
लोकेंद्र सिंह, एसपी, पानीपत।