फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two children abscond from child labor rehabilitation center

Panipat News: बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से दो बच्चे फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Two children abscond from child labor rehabilitation center
पानीपत। शिवनगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से दो बच्चे फरार हो गए। केंद्र के कर्मियों ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लगा। इसके बाद इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। शिकायत में केंद्र के श्रमिकों ने दोनों के अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामल में केस दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र की देखरेख करने वाले सोमदत्त ने बताया कि उनके केंद्र में वीर व आर्यन के नाम बच्चे थे। वीर की उम्र 15 साल व आर्यन की 11 साल उम्र थी।दोनों को बाल श्रम से मुक्त कराकर यहां रखा गया था। यह दोनों 25 मई को दीवार फांदकर फरार हो गए। उन्होंने बच्चों की काफी तलाश की लेकिन इनका पता नहीं लगा। उन्हें शक है कि बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है। अब पुलिस शिव नगर में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed