फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two cars entered the trolley from behind, the family narrowly escaped

Panipat News: ट्राले में पीछे से घुसी दो कार, बाल-बाल बचा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two cars entered the trolley from behind, the family narrowly escaped
पानीपत। अनाजमंडी के सामने फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली से करनाल लेन पर बुधवार सुबह करीब 10ः30 बजे बारिश में एक हादसा हो गया। जीटी रोड पर खड़े एक ट्राले में पीछे से पहले एक सेंट्रो कार और उसके बाद एक दूसरी गाड़ी आकर घुस गई। हालांकि दोनों कार में सवार परिवार के सदस्य सुरक्षित है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की वजह से मौके पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना कार चालक ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड लगवाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


एल्डिको निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को वह पाथरी माता के दर्शन करने के लिए अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ कार में सवार होकर गया था। वह सुबह करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। जब वह अनाज मंडी के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो एक ट्राला खड़ा हुआ था, तेज बारिश थी। इसी बीच उस ट्राले में पहले सेट्रो गाड़ी जा टकराई। उसने बचाने का प्रयास किया और जैसे कट लिया तो दूसरी तरफ उसकी गाड़ी भी ट्राले में जा घुसी। हालांकि हादसे के बाद पूरा परिवार सुरक्षित है, सभी को मामूली चोट लगी है। उन्होंने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दूसरी गाड़ी बुलाकर अपने परिवार को घर पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed