फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two cars collided on GT Road after a tyre burst, injuring six people.

Panipat News: जीटी रोड पर टायर फटने से दो कारें आपस में टकराईं, छह लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on GT Road after a tyre burst, injuring six people.
समालखा। जीटी रोड पर रॉयल वेनेटी के सामने दिल्ली से पंजाब जा रहे एक परिवार की ब्रेेजा कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय पंजाब नंबर की कार में दो बच्चों और महिला सहित छह लोग सवार थे।
विज्ञापन

टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराई, इसके बाद आगे जा रही एक अन्य कार को पीछे से टक्कर मार दी। दूसरी कार का चालक दिल्ली से यमुनानगर की ओर जा रहा था। समालखा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से समालखा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों वाहनों में सवार घायलों का इलाज जारी है। बरेजा कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत रेफर कर दिया गया। समालखा हाईवे ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राकेश कुंडू ने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया तथा दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की सहायता से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed