फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two cadets of UIET selected in Indian Defense Army

Kurukshetra News: यूआईईटी के दो कैडेट का सेना में चयन

Wed, 03 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 03 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two cadets of UIET selected in Indian Defense Army
कुरुक्षेत्र। अक्षय वत्स।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के एनसीसी कैडेट अक्षय वत्स और कैडेट वरुण शर्मा का भारतीय रक्षा सेना में चयन होने पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ वीरेंद्र पाल, संस्थान निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा व 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत सिंह ने दोनों एनसीसी कैडेट को बधाई दी।
विज्ञापन

एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने बताया कि संस्थान के दो एनसीसी कैडेट का एक नहीं बल्कि भारतीय सेना की दो-दो अति महत्वपूर्ण परीक्षाएं पास कर भारतीय सेना में चयन हुआ है।
विज्ञापन

कैडेट अक्षय वत्स, कंप्यूटर इंजीनियरिंग का छात्र है और उन्होंने भारतीय सेवा की प्रतिष्ठित यूपीएससी की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एंट्री (सीडीएसई) के साथ-साथ शॉर्ट सर्विस कमीशन एसएसी आर्मी (टेक्नोलॉजी) को पास किया है। इसके बाद 18 महीने की ट्रेनिंग इंडियन मिलिट्री अकादमी (देहरादून) में के वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे। उन्होंने ताया कि संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र एनसीसी कैडेट वरुण शर्मा ने भी शर्ट सर्विस कमीशन, एसएससी आर्मी टेक्निकल और नेवी क्लियर किया है। कैडेट वरुण ने इंडियन आर्मी का चयन कर भारतीय रक्षा सेना में अपनी सेवा देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के विभिन्न शिक्षक गैर शिक्षक व अन्य छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी के कैडेट्स ने क्रेडिट अक्षय वत्स व कैडेट वरुण शर्मा को बधाई दी वह उनके उन्नत भविष्य की कामना की। उन्हें भविष्य में भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कुरुक्षेत्र। अक्षय वत्स।

कुरुक्षेत्र। अक्षय वत्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed