फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two brothers fell into the canal while playing, the younger one drowned

Panipat News: खेलते वक्त नहर में गिरे दो भाई, छोटा बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two brothers fell into the canal while playing, the younger one drowned
पानीपत। बतरा कॉलोनी के रहने वाले दो भाई शुक्रवार को नहर किनारे खेल रहे थे। खेलते समय पैर फिसलने के कारण दोनों नहर में गिर गए। राहगीरों ने इनमें से एक को तो बचा लिया लेकिन छोटा छह वर्षीय लड़का नहर में डूब गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अपने बेटे की नहर में खोजबीन करने की गुहार लगाई है। लगातार दूसरे दिन भी डूबे बच्चे की खोजबीन जारी रही लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में राम किशोर वासी नौसारो थाना मिरजापुर जिला शाहजानपुर उतर प्रदेश हाल किराएदार बतरा कालोनी ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उसके दोनों लडके उत्तम सिंह (6 वर्ष) और प्रभात (7 वर्ष) साल नहर पर खेल रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार करीब तीन बजे खेलते समय पैर फिसल गया और नहर में गिर गए। प्रभात को राह चलते व्यक्ति ने नहर से निकाल दिया लेकिन छोटा बेटा उत्तम सिंह डूब गया। पीड़ित पिता ने अपने छोटे बेटे की खोजबीन करने की पुलिस से गुहार लगाई है। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि अभी बच्चे को सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed