{"_id":"6731c65c75f89554920d8c0a","slug":"two-brothers-committed-suicide-by-consuming-poison-in-panipat-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में दो भाईयों ने खाया जहर: महिला के टॉचर्र से तंग होकर उठाया ऐसा कदम, वीडियो भी किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में दो भाईयों ने खाया जहर: महिला के टॉचर्र से तंग होकर उठाया ऐसा कदम, वीडियो भी किया जारी
Mon, 11 Nov 2024 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 PM IST
सार
हरियाणा के पानीपत में दो युवाओं ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। दोनों युवक चाचा-ताऊ के बेटे थे। महिला पर युवकों की मौत का आरोप लगा है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में दो भाईयों ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पानीपत की धमीजा कॉलोनी में महिला के टॉर्चर से परेशान होकर 18-19 साल के युवकों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों चाचा और ताऊ के लड़के हैं। मृतकों की पहचान कैफ और शाबाज के तौर पर हुई है।
मरने से पहले युवकों ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में दोनों ने आरोप लगाया है कि वे 8 नवंबर सालारगंज गेट पर मोमास खाने के लिए गए थे। जहां दोनों का किसी युवती के साथ झगड़ा हो गया था। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
वहीं युवकों के घर वालों का आरोप है कि महिला और पुलिस के दबाव के कारण उनके बच्चों ने यह कदम उठाया है। जब उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया गया तो युवती और एक पुलिस महिला कर्मचारी ने भी उनके बच्चों को पीटा। दोनों युवकों के शव को रोहतक पीजीआई में हैं। वहीं परिवार वाले पुलिस प्रशासन से महिला पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।