फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two boxer, going, professnal boxing,open challanges, kaithel, harayana

कैथल के दो और बॉक्सरों ने रखा पेशेवर बॉक्सिंग में कदम

Thu, 28 Apr 2016 12:46 AM IST
kaithal
kaithal Updated Thu, 28 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 जिले के दो और बॉक्सरों ने पेशेवर बॉक्सिंग में कदम रखा है। कुलदीप सिंह ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही 30 हजार रुपये का नकद इनाम भी जीता है। अब उसे कई और मुकाबले जीतने होंगे। इससे पूर्व ओलंपियन बॉक्सर मनोज के भाई भी पेशेवर बॉक्सिंग का रुख कर चुके हैं।
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि भारतीय बॉक्सिंग काउंसिल देश भर से बॉक्सरों के पेशेवर बॉक्सिंग के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इसमें उन्होंने भी आवेदन किया था। इसके बाद उनका ट्रायल हुआ। ट्रायल में उसका चयन हो गया। पहली बार पेशेवर बॉक्सिंग के मुकाबले में खेलते हुए उसने महाराष्ट्र के विजय गायकवाड़ को पराजित कर अपना मुकाबला जीत लिया। इसके लिए उसे तीस हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया गया।
विज्ञापन



उसने बताया कि वह इससे पूर्व सीनियर नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। अभी उसके कई मुकाबले होने हैं। साल भर चलने वाले मुकाबलों में प्रत्येक जीत के बाद इनामी राशि बढ़ती जाएगी। दूसरे बॉक्सर सतीश ढुल का मुकाबला जून में होगा। कुलदीप ने कहा कि वे दोनों कैथल में बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह व कोच विक्रम ढुल व कोच गुरमीत की देखरेख में बॉक्सिंग के गुर सीख रहे हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed