फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two arrested with government records

Panipat News: सरकारी रिकाॅर्ड संग दो को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with government records
सनौली। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने वीरवार को तहसील कार्यालय बापौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील का रिकाॅर्ड हाथों में लिए बैठे दो निजी लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

इसमें संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। एसडीएम ने तहसील में नायब तहसीलदार के न होने से कार्यालय कानूनगो नरेश कुमार, फील्ड कानूनगो राजेश कुमार व संबंधित पटवारियों को निजी लोगों से रिकार्ड लेने और भविष्य में कोई भी तहसील, पटवारी के रिकार्ड को निजी लोगों के हाथों में न देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने दोबारा ऐसा मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं, तहसील का रिकार्ड लिए बैठे दोनों लोग कुछ ही देर में मौका पाकर वहां से भाग गए। घटना के अनुसार एसडीएम समालखा अमित कुमार के निरीक्षण के दौरान तहसील के पीछे बने शौचालय के आगे बिछी चारपाई पर बैठे दो लोग तहसील का सरकारी रिकाॅर्ड देख रहे थे। मौके पर अचानक एसडीएम के औचक निरीक्षण में ऐसा मामला आने पर तहसील में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार ने ड्यूटी पर तैनात तहसील कर्मचारियों व पटवारियों को आने वाले लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं संबंधी सभी सुविधाएं देने व समय पर तहसील में आने की हिदायत दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बापौली तहसील में पिछले कई महीने से तहसीलदार का पद रिक्त हैं और नायब तहसीलदार पानीपत को बापौली तहसील का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इससे आम जनता भी कामों के लिए तहसील के चक्कर काटती रहती है।

तहसील के कर्मचारी समय पर नहीं आते और आते हैं तो सीट पर न बैठक कर तहसील के आसपास घूमते नजर आते हैं। वहीं, जमीन संबधी कई रिकार्ड भी पटवारियों को ही समय पर न मिलने से भूमि मालिकों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed