फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two arrested for bike theft, 13 stolen bikes recovered

बाइक चोर सहित चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी काबू, चोरी की 13 बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for bike theft, 13 stolen bikes recovered
पानीपत। सीआईए- 2 ने बाइक चोर और चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 13 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान करनाल के बाहरी असंध निवासी अमन और अनूप के रूप में हुई है। अमन नशा करने का आदी है, जिससे वह विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदात अंजाम देता था।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अमन पानीपत, करनाल, कैथल, जींद व कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर पानीपत सिवाह बाइपास के पास खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छुपाकर खड़ी कर देता था और मौका मिलते ही गांव निवासी साथी अनूप को पानीपत बुलाकर एक से चार हजार रुपये प्रति बाइक लेकर बेच देता था। अनूप बाइक मिस्त्री है। गांव के अड्डे पर उसकी दुकान है। मंगलवार को अमन के कहने पर अनूप चोरी की बाइक लेने के लिए आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अनाज मंडी के पास चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 13 बाइकें बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमन ने करनाल से तीन, सफीदों से एक, पूंडरी से दो और कुरुक्षेत्र से एक बाइक चुराई। उक्त वारदात से संबंधित मुकदमे संबंधित थानों में दर्ज हैं। दो बाइकें नशे की हालत में चोरी की। चोरी गई बाइक के मालिक की पहचान न होने पर बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed