{"_id":"62d86518c400821cf6055afc","slug":"two-accused-who-snatched-the-bike-and-set-it-on-fire-arrested-vehicle-recovered-panipat-news-knl1153049176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक छीनकर आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इको गाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक छीनकर आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इको गाड़ी बरामद
विज्ञापन
पानीपत। करनाल परीक्षा देने जा रहे छात्रों पर ओवरटेक करने की रंजिश में हमला करने और उनकी बाइक जलाने वाले दो आरोपियों को सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ईको गाड़ी बरामद की है। आरोपियों को बुुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फरीदपुर सिठाना रोड पर 16 जुलाई को बाइक सवार दो चचेरे भाइयों का ईको गाड़ी से रास्ता रोक कर मारपीट करने, नगदी लूटने और बाइक छीनकर आग लगाने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-वन पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान विनोद पुत्र रामेहर निवासी पुठर हाल अर्जुन नगर व बोबी पुत्र राजेश निवासी नोल्था पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव पुठर निवासी विनोद और बोबी निवासी नोल्था के रूप में हुई है। आरोपी विनोद को पहले गाड़ी समेत डाहर गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनोद को न्यायालय में पेश कर दो दिन पर लिया और उसके साथी के ठिकानों की पूछताछ की। आरोपी विनोद की निशानदेही पर मंगलवार शाम आरोपी बोबी को सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की ईको गाड़ी बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह था मामला:
गांव सिठाना निवासी नरेंद्र ने बताया था कि 16 जुलाई को वह चचेरे भाई तरुण के साथ घर से इंश्योरेंस एजेंट की परीक्षा दिलाने के लिए करनाल जा रहा था। फरीदपुर के पास ईको गाड़ी से ओवरटेक किया तो इसी रंजिश में आरोपियों ने पीछा कर उनके आगे गाड़ी रोक दी और मारपीट की। तीनों आरोपी नशे की हालत में थे। आरोपियों ने उससे तीन हजार रुपये भी लूट लिए और उनकी बाइक में पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।