फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused who cheated in the name of getting part time job arrested

Panipat News: पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused who cheated in the name of getting part time job arrested
पानीपत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने घर बैठे पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर मॉडल टाउन निवासी महिला से 571925 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पानीपत व असंध से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि व अशोक निवासी असंध करनाल के रूप में हुई।
विज्ञापन




थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में मॉडल टाउन निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह हाल में दिल्ली के रोहणी सेक्टर 18 में किराए पर रह रही है। उसने वर्क फ्रॉम होम के लिए काफी जगह पर आवेदन किया था। 29 मई को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने बताया वह घर बैठे डाटा एंट्री के लिए काम दे सकते हैं। काम के बदले 15 से 20 हजार रुपये वेतन मिलेगा। उसने हां की तो कॉलर ने उसकी आईडी बना दी। कुछ देर बाद आईडी टेंम्परेरी ब्लॉक हो गई। कॉलर ने एक अन्य नंबर से उसे फोन कर आईडी चलाने के चार हजार रुपये मांगे। उसने कहा पैसे वापस हो जाएंगे। कॉलर ने अपनी बातों में उलझाकर लालच दे उससे दो अलग अलग खातों में 571925 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी रवि निवासी वार्ड नंबर 11, असंध को पानीपत से व उसकी निशानदेही पर आरोपी अशोक निवासी वार्ड नंबर 15, असंध को असंध से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हांसी निवासी अपने साथी आरोपी सचिन के साथ मिलकर ठगी की वारदात में कबूलनामा किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन स्कैच ऐप से आईडी उठाकर उसमें एडिटिंग कर अपनी फोटो लगा बैंक में खाता खुलवाकर सचिन को 15 से 20 हजार रुपये में बैंक किट बेच देते थे। सचिन इन खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर करवा निकलवा लेता था। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल,तीन पेन कार्ड व एक आधार कार्ड बरामद कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह आरोपी पहले भी सहारनपुर में एक ठगी के मामले में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed