{"_id":"6a5d3f7af2eeb8946d03ed21","slug":"two-accused-taken-on-production-warrant-eight-years-after-the-robbery-panipat-news-c-244-1-pnp1012-160902-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लूट के आठ साल बाद दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लूट के आठ साल बाद दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
विज्ञापन
पानीपत। सामान से लदे कैंटर लूटने के आठ साल पुराने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों मध्यप्रदेश के देवास जिले के चिडढ़ावद गांव निवासी राममूर्ति व राकेश को पुलिस ने सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया।
दोनों ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों को रविवार को अदालत के सामने पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज राकेश ने सितंबर 2019 में समालखा क्षेत्र में ट्रैकर्स इंडिया कंपनी के सामान से लदे टैकर्स इंडिया कंपनी के कैंटर को बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के जिला देवास के भैराखेड़ी निवासी मनोज उर्फ गंगाराम, ओमप्रकाश झाला, टोंककला निवासी दिनेश, सतीश, सुशील, ओड निवासी मनोज, कल्याण, सतीश जाजा, जिला आगर के कानड़ निवासी तुलसीराम तथा इंदौर निवासी गौरव गोयल को गिरफ्तार कर कैंटर बरामद कर लिया था। वहीं, चार आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी राममूर्ति व राकेश सोनीपत की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आठ साल पुरानी फाइल को फिर से बाहर निकाला और दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। रविवार को पुलिस ने दोनों को अदालत के सामने पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उनके दो अन्य फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।