फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of robbery were caught and sent to jail

लूट के दो आरोपियों को पकड़ भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery were caught and sent to jail
बापौली। फैक्टरी से घर लौट रहे एक युवक से लूट करने के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। वहीं एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उससे लूटा गया मोबाइल फोन तक बरामद हो चुका है।
विज्ञापन

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि दिसंबर में पानीपत की एक फैक्टरी से घर लौट रहे यूपी निवासी श्रमिक अंकुर से सनौली के पास लूट की गई थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अजीत व सन्नी निवासी अधमी को काबू करने के लिए थाना सनौली पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अजीत व सन्नी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों आरोपियों ने लूटी गई नकदी में से कुछ रुपये खाने पीने में खर्च कर दिए। बाकी एक हजार रुपये की नकदी बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed